Xi Jinping: CPC की मीटिंग खत्म, लगातार तीसरी बार शी जिनपिंग बने राष्ट्रपति, माओ के रिकॉर्ड की बराबरी की

Xi Jinping: अपने विरोधियों को कुचलकर और बड़े सियासी तमाशे के बाद शी जिनपिंग ने एक बार फिर चीन की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही पार्टी का 4 दशक पुराना कानून भी टूट गया है

अपडेटेड Oct 23, 2022 पर 12:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन में एक बार फिर शी जिनपिंग का राज स्थापित हो गया है।

Xi Jinping: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की 20वीं कांग्रेस की मीटिंग खत्म हो गयी है। इसमें शी जिनपिंग (Xi Jinping) को लगातार तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति बना दिया गया है। शी जिनपिंग ने अपनी नियुक्ति से पहले ही CPC की बैठक से अपने कई प्रतिद्वंदियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब वह एक बार फिर चीन की सत्ता पर काबिज हो गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रिकॉर्ड तोड़ तीसरी बार चीन के सबसे पावरफुल नेता का पद संभाला है।

जिनपिंग चीन की सबसे ताकतवर पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए हैं। बता दें कि चीन में सत्ता की चाबी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ पर होती है। यही पार्टी चीन की आर्मी का भी नेतृत्व करती है।

पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद जिनपिंग पहले ऐसे चीनी नेता हैं। जिन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। जिनपिंग के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पार्टी का चार दशक पुराना नियम भी टूट गया है। दरअसल, चीन में 1982 में सर्वोच्च पद पर 10 साल के कार्यकाल का नियम बनाया गया था। हालांकि, जिनपिंग को पांच और वर्षों तक सत्ता में रखने के लिए इस नियम को किनारे कर दिया गया। तीसरी बार कमान मिलने के मौके पर शी जिनपिंग ने कहा कि आपने मेरे ऊपर जो भरोसा किया है। उसके लिए मैं पूरी पार्टी को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। बता दें कि CPC की नई टीम में जिनपिंग ने सारे विरोधियों को हटा दिया है और अपने भरोसेमंद लोगों को एंट्री दी है।

Hu Jintao: चीन की सत्ता में 10 सालों तक राज करने वाले नेता के साथ क्या शी जिनपिंग ने जानबूझकर किया ऐसा व्यवहार? जानें कौन हैं हू जिंताओ


पोलित ब्यूरो करता है राष्ट्रपति पर फैसला

जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के भी सदस्य हैं। इस 25 सदस्यीय ‘पोलित ब्यूरो’ ने ही चुनाव के आधार पर ही चीन में शासन करने के लिए स्थायी समिति के सात या इससे अधिक सदस्यों का चुनाव किया। इस समिति की ओर से ही पार्टी महासचिव के तौर पर जिनपिंग का भी चुनाव हुआ। उन्हें अगले पांच साल के लिए पार्टी और देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जमीनी राजनीति से वाकिफ

बता दें कि शी जिनपिंग पहले चीनी नेता हैं जिनका जन्म 1949 के बाद हुआ था। माओ की कम्युनिस्ट ताकतों ने एक लंबे गृहयुद्ध के बाद सत्ता संभाली थी। अपने पिता की मौत के चलते परिवार के लिए कई सालों तक उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी वह धीरे-धीरे पार्टी में हर स्तर पर काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे। शी ने 1969 में काउंटी स्तर के पार्टी सचिव के रूप में शुरुआत की। इसके बाद 1999 में तटीय फ़ुज़ियान प्रांत के गवर्नर बनाए गए। फिर 2002 में झेजियांग और 2007 में बीजिंग प्रांत के पार्टी प्रमुख के पद पर बैठे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।