SIM Card Rules: 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड से जुड़े नियम में अहम बदलाव हो जाएगा। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सरकार ने सिम कार्ड खरीदने को लेकर नया नियम बनाये है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये नियम 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे। सिम कार्ड के लेकर बनाए नियम अगस्त में लाए लेकिन इनकों लागू करने में समय लग रहा है क्योंकि इसमें कई स्टेकहोल्डर्स जुड़े हुए हैं। अब ये कहा जा रहा है कि सरकार इन नियमों को 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगे। नए नियमों के मुताबिक अब एक व्यक्ति को लिमिटेड सिम ही मिल पाएंगे। साथ ही वैरिफिकेशन भी जरूरी होगा।
एक आधार पर मिलेंगे बस इतने सिम कार्ड
सिम कार्ड से जुड़े नियमों के मुताबिक एक आईडी यानी एक आधार पर लिमिटेड सिम ही खरीद सकते हैं। एक्स्ट्रा सिम खरीदने पर सरकार नकेल कसना चाहती है। ताकि, ऑनलाइनल फ्रॉड और मोबाइल फ्रॉड से बचा जा सके। ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जब फ्रॉड होने के बाद सिम फेंक दिया गया है। सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदार को रजिस्टर्ड करने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC के प्रोसेस से गुजरना होगा।
नियम नहीं मानने पर लग सकता है लाखों में जुर्माना
नियम लागू होने के बाद बल्क में सिम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कोई टेलीकॉम कंपनी किसी भी सेलर या दुकानदार को बिना रजिस्ट्रेशन के सिम बेचने की इजाजत देती है तो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। सभी डीलरों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फर्जी सिम कार्ड और फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। अभी देश में करीब 10 लाख सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदार और सेलर्स हैं।