1 जनवरी 2024 से बदल जाएंगे सिम कार्ड खरीदने से जुड़ा बड़ा नियम, सरकार ने किया ऐलान

SIM Card Rules: केंद्र सरकार ने सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये नियम 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे। ये बदलाव अगस्त में किये गए थे लेकिन लागू करने में समय लग रहा है

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 6:25 PM
SIM Card Rules: केंद्र सरकार ने सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

SIM Card Rules: केंद्र सरकार ने सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये नियम 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे। ये बदलाव अगस्त में किये गए थे लेकिन लागू करने में समय लग रहा है। सिम कार्ड के नियमों के लिए कई बार डेडलाइन तय की गई लेकिन वो उस समय लागू नहीं हो पाए। हालांकि, अब सिम खरीदने से जुड़े ये नियम 1 दिसंबर 2024 से लागू हो जाएंगे।

एक आईडी पर मिलेंगे बस इतने सिम

सिम कार्ड से जुड़े नियमों के मुताबिक एक आईडी पर लिमिटेड सिम ही खरीद सकते हैं। एक्स्ट्रा सिम खरीदने पर सरकार नकेल कसना चाहती है। ताकि, ऑनलाइनल फ्रॉड से बचा जा सके। नए नियमों के तहत सिम कार्ड सेलर्स को रजिस्टर्ड करने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC के प्रोसेस से गुजरना होगा।


नियम नहीं मानने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना

नए नियम लागू होने के बाद बल्क में सिम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नए नियम के मुताबिक अगर कोई टेलीकॉम कंपनी किसी सेलर को बिना रजिस्ट्रेशन के सिम बेचने की इजाजत देती है तो 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। सभी डीलरों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फर्जी सिम कार्ड और फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। अभी देश में करीब 10 लाख सिम कार्ड सेलर हैं।

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।