कभी-कभी पुराने सामानों की कुछ ज्यादा ही मांग होती है। जो सामान आपके घर में पड़ा है, कभी कभी उसकी कीमत में बाजार बहुत ज्यादा होती है। लोग उसे खरीदते हैं।
अक्सर आपने सुना भी होगा कि लोग वेबसाइट में पुरानी चीजों को बेचकर करोड़पति बन गए। जब कोई चीज पुरानी हो जाती है तो एंटीक श्रेणी में आ जती है। ऐसे सामनों की इंटरनेशल मार्केट में काफी मांग है। साथ में इसमें ढेर सारा पैसा भी मिलता है।
इसी तरह लाखों रुपये घर बैठे कमाने का मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट में मिल रहा है। ऐसे में अगर आपको पुराने सिक्के जमा करने का शौक है, तो यह शौक आपको करोड़पति बना देगा।
1 रुपये का यह सिक्का आपकी बदल सकता है किस्मत और घर बैठे लखपति बना सकता है
पिछले कुछ सालों से देश में कई सिक्कों को बनाने का काम बंद हो गया है। जिससे इन सिक्कों की कीमत काफी बढ़ गई है। इन दुर्लभ सिक्कों के अलावा, भारत में कई लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना भी पसंद करते हैं। कई दिवाली, अक्षय तृतीया पर ऐसे सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही एक सिक्के के बारे में बताने जा रहे हैं और यह कैसे सिर्फ एक क्लिक से आपको करोड़पति बना सकता है।
जानिए महारानी विक्टोरिया सिक्का इतना खास क्यों है
ई-कॉमर्स साइट Quickr पर महारानी विक्टोरिया (ueen Victoria) के साल 1862 के सिक्के बिक रहे हैं। इस वेबसाइट पर ये सिक्के 1.5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। साल 1862 में बना एक रुपये का चांदी का सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में आता है। इससे आप 1.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
Quickr पर अपना दुर्लभ 1 रुपये का सिक्का कैसे बेंचे
अगर आपके पास ऐसे दुर्लभ सिक्के हैं और आप उन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर एक ऑनलाइन विक्रेता (Seller) के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की एक तस्वीर पर क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें। यदि आप भाग्यशाली हैं, तो खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेगा। फिर आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
