दिल्ली-NCR के आसपास वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये ऑप्शन, जानिए कहां निकल सकते हैं इन छुट्टियों में

स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। ज्यादातर फैमिली अपने लिए घूमने का प्लान कर रही हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं और ऑफिस से लंबी छुट्टी नहीं मिल रही हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने एरिया के आसपास भी वीकेंड हॉलिडे के लिए जा सकते हैं

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:02 PM
अपने एरिया के आसपास भी वीकेंड हॉलिडे के लिए जा सकते हैं।

स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। ज्यादातर फैमिली अपने लिए घूमने का प्लान कर रही हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं और ऑफिस से लंबी छुट्टी नहीं मिल रही हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने एरिया के आसपास भी वीकेंड हॉलिडे के लिए जा सकते हैं। यहां आपको दिल्ली-एनसीआर के आसपास वीकेंड पर घूमने के लिए ऑप्शन बता रहे हैं।

नीमराना फोर्ट पैलेस

दिल्ली के पास एक घंटे की दूरी पर नीमराना फोर्ट पैलेस है। यहां विंटेज कार राइड, कैमल सफारी और वीकेंड पर कलाकारों की परफॉर्मेंस होती है।


हिल फोर्ट केसरोली, अलवर

दिल्ली और जयपुर के बीच अलवर में हिल फोर्ट केसरोली हेरिटेज होटल है। यहां से आप सरिस्का टाइगर रिजर्व भी जा सकते हैं।

होटल कैसल मंडावा, शेखावटी

शेखावटी ट्रैवलर्स के बीच काफी फेमस है। यहां कैमल राइड, विंटेज कार राइड वीकेंड पर परफॉरमेंस होती है।

ग्लासहाउस, ऋषिकेश

गंगा के किनारे और आम, लिची के पेड़ों से घिरा ग्लासहाउस वीकेंड डेस्टिनेशन के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आप रॉक क्लाइबिग, ट्रेकिंग, क्लिफ जंपिंग और रीवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

ललित, फरीदाबाद

दिल्ली से वीकेंड पर जाने के लिए फरीदाबाद का ललित होटल भी अच्छा ऑप्शन है। यहां आप अपना दिन योगा से शुरू कर नेचर वॉक और साइकलिंग कर सकते हैं। यहां आप अपने लिए पिकनिक भी अरेंज कर सकते हैं।

गेटवे रिजॉर्ट, दमदमा लेक, गुड़गांव

दिल्ली के पास दमदमा लेक पर गेटवे रिजॉर्ट है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ 2 दिन के लिए जा सकते हैं। यहां बेडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल जैसे आउटडोर गेम खेल सकते हैं।

कैपेक्स साइकिल में तेजी के साफ संकेत, फाइनेंशियल, इंडस्ट्रियल और खपत से जुड़े शेयरों में आएगी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।