15 अगस्त से 3 दिन में ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा

माना जा रहा है कि ईपीएफओ 15 अगस्त से ऑनलाइन क्लेम ट्रांसफर फैसिलिटी शुरू करने जा रहा है।

अपडेटेड Jul 29, 2013 पर 8:48 AM

प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा हासिल करने के लिए कागजी कार्रवाई और लंबे इंतजार से अगले महीने से आपको मुक्ति मिल सकती है।

माना जा रहा है कि एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) 15 अगस्त से ऑनलाइन क्लेम ट्रांसफर फैसिलिटी शुरू करने जा रहा है। यह सेवा शुरू हो जाने के बाद पीएफ के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सिर्फ 3 दिनों में ही पीएफ का पैसा आपको मिल जाएगा। इस सर्विस से हर साल 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।