35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल और एयरटेल 35 दिनों का प्लान ऑफर कर रहे हैं। बीएसएनएल ग्राहकों के बीच किफायती और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के पास 107 रुपये का प्लान है जो 35 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। वहीं, एयरटेल 35 दिनों की वैलिडिटी 289 रुपये में दे रहा है। आइए जानते हैं कहां मिल रहा है ज्यादा फायदा।
