31st December 2022: नए साल की शुरुआत से पहले अपने कुछ जरूरी काम जरूर निपटा ले। वरना नए साल की शुरुआत में ही परेशानी में फंस सकते हैं। यहां आपको ऐसे ही कामों की लिस्ट बता रहे हैं जिन्हें आप तीन दिनों में निपटा लें तो फायदे में रहेंगे। अगर आपको गाड़ी खरीदनी है तो इन तीन दिनों में बुकिंग करा दें क्योंकि नए साल में दाम बढ़ जाएंगे। साथ ही अगर ITR फाइल करना रह गया है, तो ये काम 31 दिसंबर 2022 तक निपटा लें। आइए जानते हैं ऐसे कामों की लिस्ट..
एसेसमेंट वर्ष 2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) अगर आपने फाइल नहीं किया है तो इस साल का अभी बहुत बड़ा काम आपका बाकी है। अगर आप आईटीआर फाइल करते हैं और पिछले वित्त वर्ष 2021-22 यानी एसेसमेंट वर्ष 2022-23 का आईटीआर अभी तक फाइल नहीं किया है तो 31 दिसंबर से पहले निपटा लें। ध्यान दें कि ऐसे इंडिविजुअल्स जो 31 जुलाई 2022 की डेडलाइन तक आईटीआर फाइल नहीं कर सके हैं, वे अब बिलेटेड आईटीआर ही भर पाएंगे। अगर इससे भी चूके तो यह बहुत भारी पड़ सकता है क्योंकि फिर नए साल में आपको पेनाल्टी भरनी होगी।
3 दिन में कर लें गाड़ी की बुकिंग
1 जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ना शुरू हो जाएगी। मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनॉल्ट, KIA इंडिया और एमजी मोटर 1 जनवरी 2023 से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा रही हैं। ऐसे में अगर आपको इन कंपनियो की गाड़ी खरीदनी का प्लान है तो 31 दिसंबर से पहले बुकिंग करा लें। ताकि, ये आपकी जेब को कुछ राहत मिल सके।
बदल जाएंगे बैंक लॉकर से जुड़े नियम
1 जनवरी से बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदल जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी प्रमुख बैंक 1 जनवरी 2023 से पहले अपने धारकों को लॉकर एग्रीमेंट जारी करने के लिए कहा है। RBI के रिवाइज नियमों के अनुसार बैंक ये तय करेंगे कि उनके लॉकर समझौतों में कोई अनुचित नियम या शर्तें शामिल न हों। बैंक अपने मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ भी एग्रीमेंट को रिन्यू करेगा। ऐसे में अगर आपने भी बैंक लॉकर ले रखा है तो ब्रांच जाकर जरूर पता कर लें कि क्या आपको लॉकर के नियमों में बदलाव हुआ है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पेशल एफडी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशल एफडी शुरू की थी। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिन और 555 दिनों की 2 FD निकाली, जिसमें ग्राहकों क्रमश: 5.75 फीसदी और 6 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इन स्कीम का फायदा ग्राहक 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं। 399 दिनों की Baroda Tiranga Plus डिपॉजिट स्कीम में आम ग्राहकों को अब 7.05% ब्याज मिलेगा। इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज मिलेगा।