Get App

ICICI Securities की इस स्मॉलकैप शेयर में 332 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह, क्या है आपके पास?

Techno Electric देश की लीडिंग पावर इंफ्रा कंपनी है। ICICI Securities का कहना है कि 12 महीनें में इस शेयर में 26 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2021 पर 10:38 AM
ICICI Securities की इस स्मॉलकैप शेयर में 332 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह, क्या है आपके पास?

देश के जाने-माने ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने निवेशकों को Techno Electric & Engineering Company में 332 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। Techno Electric देश की लीडिंग पावर इंफ्रा कंपनी है। ICICI Securities का कहना है कि 12 महीनें में इस शेयर में 26 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

ICICI Securities का कहना है कि Q2FY22 में कंपनी के मार्जिन में सालाना आधार पर 193 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ये 31 फीसदी पर रही है। वहीं आय में सालाना आधार पर 6.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ये 2.7 अरब रुपए पर रही है। वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही से कंपनी के ऑर्डर इनटेक में तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी करीब 4 अरब रुपए के ऑर्डरों में L1 बिडर है। TEEC की योजना डेटा सेंटर मार्केट में भी कदम रखने की है। इस पर कंपनी अगले 2 साल में 10 अरब रुपए से ज्यादा की निवेश करेगी।

ICICI Securities ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही के दौरान कंपनी को 5.7 अरब रुपये के ऑर्डर मिले है। इनमें से 4 अरब रुपये के ऑर्डर में कंपनी L1 बीडर है। इनमें से भी अधिकांश ऑर्डर फाइनल होने के कगार पर है। कंपनी के प्रबंधन को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 20 अरब रुपये के ऑर्डर मिल सकते है। इसमें से FGD से 12 अरब रुपये के, ट्रांसमिशन 5 अरब रुपये के और स्मॉर्टमीटर से 2 अरब रुपये के ऑर्डर हो सकते है।

ICICI Securities का कहना है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद कंपनी इस बात को लेकर आश्वसत है कि उसकी मार्किंग 15 फीसदी पर बनी रहेगी। कंपनी के मजबूत ग्रोथ आउटलुक और कैश फ्लो को देखते हुए ICICI Securities ने इस स्टॉक में 332 रुपये के लक्ष्य के लिए BUY कॉल दी है। ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि डेटा सेंटर बिजनेस में कदम रखने से कंपनी लॉन्ग टर्म फायदा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें