Post Office: देश की नौकरीपेशा महिलाएं अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलातशती है, जो उन्हें ज्यादा रिटर्न दे सके। साथ ही उनका पैसा सुरक्षित रहे और कम समय में अमीर बनाने में मदद करें। यहां महिलाओं को पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो कि सुरक्षित होने के साथ ब्याज भी अच्छा दे रही है। खास बात ये है कि इन योजनाओं को भारत सरकार (Indian Government) चलाती है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम है जिसमें महिलाएं टैक्स भी बचा सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में आप 1.50 लाख रुपये तक निवेश पर 80C के तहत छूट पा सकते हैं।
