Share Market में 6 दिन बाद लौटी तेजी, निफ्टी 19,700 के ऊपर बंद, निवेशकों ने ₹1.57 लाख करोड़ कमाया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में करीब 6 दिन बाद बुधवार 27 सितंबर को तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 173 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 19,700 के ऊपर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की सपंत्ति आज करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 3:57 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 319.72 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में करीब 6 दिन बाद बुधवार 27 सितंबर को तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 173 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 19,700 के ऊपर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की सपंत्ति आज करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी फार्मा, कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल्स, FMCG और रियल्टी शेयरों में दिखी। वहीं दूसरी ओर ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयर दबाव में दिखे।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 173.22 अंक या 0.26% की तेजी के साथ 66,118.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 63.55 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 19,716.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति में ₹1.57 लाख करोड़ का इजाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 सितंबर को बढ़कर 319.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 26 सितंबर को 318.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल कुल 30 में से सिर्फ 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 1.94% की तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.26% से लेकर 1.48% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Top SME stocks: इन 8 शेयरों ने एक साल में दिया 10 गुना तक रिटर्न, जानें क्या है इनका बिजनेस?

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से टाइटन (Titan) का शेयर 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 0.43 फीसदी से लेकर 0.77 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,008 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,799 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,008 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,640 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 151 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 185 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 35 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।