Get App

कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड की 5 गलतियों से करियर पर पड़ सकता है असर, जानिए कैसे करें बचाव

Corporate Credit Card कंपनी की सुविधा के लिए होते हैं, न कि व्यक्तिगत खर्च के लिए। कई कर्मचारी इन्हें पर्सनल कार्ड समझकर इस्तेमाल करते हैं, जो चुपचाप नौकरी और प्रतिष्ठा को खतरे में डाल देता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 9:00 PM
कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड की 5 गलतियों से करियर पर पड़ सकता है असर, जानिए कैसे करें बचाव

कंपनियों में कर्मचारियों को अक्सर कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड दिए जाते हैं ताकि ऑफिस से जुड़ी खर्चों का हिसाब आसान हो सके। यह सुविधा काम को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए होती है। लेकिन कई बार कर्मचारी अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि उनकी प्रोफेशनल इमेज और करियर को भी खतरे में डाल देती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कॉरपोरेट कार्ड को कभी भी पर्सनल क्रेडिट कार्ड की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वो पांच आम गलतियां जो कर्मचारियों को मुश्किल में डाल सकती हैं:

- पर्सनल खर्च करना: कई लोग सोचते हैं कि थोड़े समय के लिए निजी खर्च कार्ड से कर सकते हैं और बाद में रकम लौटा देंगे। लेकिन यह कंपनी की नीति का सीधा उल्लंघन है।

- गलत दस्तावेज या बिल जमा करना: खर्च का सही बिल और विवरण न देने पर ऑडिट में गड़बड़ी सामने आती है। इससे कर्मचारी पर सवाल उठते हैं।

- अनुमति से बाहर खर्च करना: कार्ड का उपयोग केवल तय सीमा और ऑफिस से जुड़े कामों के लिए होता है। बिना मंजूरी के खर्च करना गंभीर गलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें