FD Interest: ये 5 NBFC ग्राहकों को एफडी पर दे रहे हैं 9% से ज्यादा ब्याज, सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा फायदा

NBFC ग्राहकों को FD पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) NBFC और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को RBI एक्ट 1934 के तहत रेगुलेट करता है

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
NBFC ग्राहकों को FD पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

NBFC ग्राहकों को FD पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) NBFC और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को RBI एक्ट 1934 के तहत रेगुलेट करता है। देश में कई NBFC हैं जो बैंकों से ज्यादा ब्याज Fixed Deposit पर ग्राहकों को ऑफर करते हैं। हालांकि, NBFC के साथ जोखिम भी जुड़े होते हैं। इसलिए एनबीएफसी की एफडी में निवेश करने से पहले इनकी क्रेडिट रेटिंग जरूर चेक कर लें।

ये NBFC एफडी पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

बजाज फाइनेंस FD इंटरेस्ट रेट (Bajaj Finance FD interest rates)


बजाज फिनसर्व ग्राहकों को 7.70 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी का ब्याज FD पर ऑफर कर रहा है। ये ब्याज सीनियर सिटीजन को 15 से 44 महीने की खास एफडी योजना पर दिया जा रहा है। रेगुलर बेसिस पर बजाज फिनसर्व ग्राहकों को 7.65 फीसदी से लेकर 8.30 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

मुथूट फाइनेंस एफडी इंटरेस्ट रेट (Muthoot Finance FD interest rates)

मुथूट फाइनेंस Muthoot Cap के तहत ग्राहकों को FD ऑफर कर रहा है। ये ग्राहकों को एफडी पर 6.25% से 7.25% का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एफडी इंटरेस्ट रेट (LIC Housing Finance FD interest rates)

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एफडी पर 7 से 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज 20 करोड़ रुपये तक की नॉन क्यूमलेटिव एफडी पर दे रहा है। क्यूमलेटिव FD में हर साल ब्याज कैलकुलेट होता है और मूल रकम में जुड़ता जाता है। फिर टोटल रकम FD के मेच्योर होने पर मिलती है। जबकि नॉन-क्यूमलेटिव FD में ब्याज मंथली, तिमाही या सालाना आधार पर कैलकुलेट होकर अकाउंट में आ जाता है। Cumulative Deposits पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 7.25% से 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इस एफडी में आप न्यूनतम 20,000 रुपये निवेश कर सकते हैं।

सुंदरम फाइनेंस एफडी इंटरेस्ट रेट (Sundaram Finance FD interest rates)

सुंदरम फाइनेंस एफडी पर 7.60 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज आम जनता को मिल राह है। वहीं सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दिया जा रहा है। सुंदरम फाइनेंस सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी से लेकर 9 फीसदी का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। सीनियर सिटीजन महिलाओं को सुंदरम फाइनेंस अधिकतम 9.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। उन्हें सीनियर सिटीजन के कारण 0.50 फीसदी और महिला होने के कारण 0.10 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दिया जा रहा है।

ICICI होम फाइनेंस एफडी इंटरेस्ट रेट (ICICI Home Finance FD interest rates)

ICICI होम फाइनेंस एफडी पर 7.25% से 7.75% का ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है। ये ब्याज नॉन-क्यूमलेटिव एफडी पर मिल रहा है। स्पेशल एफडी डिपॉजिट पर 7.65% से 7.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Aeroflex IPO: खुल गया आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो की कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में और उछल गए भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।