इंडसइंड बैंक ने FD पर इंटरेस्ट रेट्स में किया बदलाव, चेक कीजिए अब कितना रिटर्न मिलेगा

31-45 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 3 प्रतिशत, 46-60 दिनों की मैच्योरिटी पर 3.50 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलेगा

अपडेटेड May 01, 2021 पर 10:16 AM

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अपने इंटरेस्ट रेट्स में हाल ही में बदलाव किए हैं। नए इंटरेस्ट रेट्स 26 अप्रैल से लागू हो गए हैं। इंडसइंड बैंक अब 7 से 30 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 2.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट देगा।

इंडसइंड बैंक में 31 से 45 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 3 प्रतिशत, 46 से 60 दिनों की मैच्योरिटी पर 3.50 प्रतिशत और 61 से 90 दिनों की मैच्योरिटी पर 3.75 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलेगा।

91 से 120 दिनों में मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 4 पर्सेंट, 121 से 180 दिनों में मैच्योरिटी पर 4.5 प्रतिशत और 181 से 210 दिनों की मैच्योरिटी पर 5 प्रतिशत इंटरेस्ट होगा।

नए इंटरेस्ट रेट लागू होने के बाद 211 से 269 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 5.25 प्रतिशत और 270 दिनों या एक वर्ष से कम अवधि में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 6 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलेगा।

इंडसइंड बैंक सीनियर सिटीजंस को अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत इंटरेस्ट देता है और यह आगे भी जारी रहेगा। बैंक के मौजूदा सीनियर सिटीजन FD रेट्स 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच हैं, डिपॉजिट की अवधि पर निर्भर करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में बैंकों के FD पर इंटरेस्ट रेट्स में गिरावट आई है। इसके पीछे बाजार में कैश अधिक उपलब्ध होना और लोन पर इंटरेस्ट रेट्स का घटना जैसे कारण हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।