Credit Cards

भारतीय इन 7 एशियाई देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं ट्रैवल, जानें कितने दिन रह सकते हैं यहां

Travel Tips: क्या आप भी विदेश जानें का प्लान कर रहे हैं। तो भारतीयों के लिए कई ऐसे देश जहां वीजा की जरूरत नहीं होती। ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल और वीजा फ्री एंट्री देते हैं। यहां जानें के लिए आपको पहले से वीजा लेने की जरूरतन नहीं होती है। भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Visa Free Entry: भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के इन एशियाई देशों में आराम से घूम सकते हैं।

Travel Tips: क्या आप भी विदेश जानें का प्लान कर रहे हैं। तो भारतीयों के लिए कई ऐसे देश जहां वीजा की जरूरत नहीं होती। ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल और वीजा फ्री एंट्री देते हैं। यहां जानें के लिए आपको पहले से वीजा लेने की जरूरतन नहीं होती है। भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। आइए जानते हैं वीजा फ्री देशों की लिस्ट।

  1. भूटान

भूटान भारतीय पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा देश है। यहां की खूबसूरत वादियां, जंगल और मंदिर बहुत आकर्षक होते हैं। भारतीय पर्यटक भूटान में 14 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

  1. थाईलैंड

थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, संस्कृति और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। यहां भारतीय 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

  1. नेपाल


नेपाल एक सुंदर और सांस्कृतिक देश है, जहां भारतीयों को किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं होती। यहां आप बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं।

  1. मॉरीशस

मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप है, जो अपने समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। भारतीय यहां 90 दिन तक बिना वीजा के छुट्टियां मना सकते हैं।

  1. मलेशिया

मलेशिया में भी भारतीय पर्यटक 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यहां के खूबसूरत समुद्र तट और टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

  1. मकाऊ

मकाऊ की यात्रा भारतीयों के लिए बहुत आसान है। भारतीय पर्यटक यहां 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं और यहां के खूबसूरत स्थानों का मजा ले सकते हैं।

  1. कतर

कतर भारतीय पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत करता है। भारतीय यहां बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इन देशों में वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा भारतीयों के लिए बहुत लाभदायक है। बिना वीजा की चिंता किए आप अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले सकते हैं और एक यादगार छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव का कितना असर प्रॉपर्टी की कीमतों पर पड़ेगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।