Bank Holiday Today: 21 अक्टूबर आज बैंक बंद या खुले? जानें अपने शहर का अपडेट

Bank Holiday Today: 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको आज बैंक में कोई काम है तो पहले जान लें कि आपका शहर बैंक हॉलिडे पर है या नहीं। छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday Today: दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली का त्योहार केवल रोशनी और मिठाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ कई सरकारी और बैंक हॉलिडे भी जुड़े होते हैं। इस बार 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत यह छुट्टी घोषित की है। हालांकि, हर राज्य में स्थानीय त्यौहार के चलते छुट्टियों का समय अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम करना है, तो पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपके शहर का बैंक खुला है या बंद।

आज किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे?

21 अक्टूबर को निम्नलिखित शहरों में बैंक बंद रहेंगे:

बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर


इन शहरों में सरकारी छुट्टी के कारण बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं।

बैंक बंद होने पर भी चालू ऑनलाइन सेवाएं

UPI

बैंक की छुट्टी के बावजूद आप UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए पैसे भेजना और प्राप्त करना, बिल का भुगतान और अन्य ट्रांजैक्शन आसानी से किए जा सकते हैं।

नेट बैंकिंग

नेट बैंकिंग सेवाएं भी इस दौरान बिना किसी रुकावट के चालू रहती हैं। आप अपने अकाउंट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य बैंकिंग कार्य ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

अक्टूबर 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

अक्टूबर माह में देशभर के शहरों में कई प्रमुख बैंक हॉलिडे आते हैं। इनमें नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ पूजा शामिल हैं।

1 अक्टूबर – नवरात्रि समाप्ति / दशहरा / आयुध पूजा: अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोलकाता, पटना, रांची, शिलॉन्ग आदि

2 अक्टूबर – गांधी जयंती / विजयादशमी: लगभग सभी बड़े शहर

20 अक्टूबर – दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा: लगभग सभी बड़े शहर

21 अक्टूबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन): बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा: अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, लखनऊ, कानपुर आदि

23 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती: अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, गंगटोक, इम्फाल आदि

27-28 अक्टूबर – छठ पूजा (संध्या/प्रातः अर्घ्य): कोलकाता, पटना, रांची

31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती: अहमदाबाद

दिवाली अमावस्या और अन्य त्यौहारों के अवसर पर बैंक बंद रहते हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं का लाभ आप आराम से उठा सकते हैं। इसलिए जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टी के दिन भी आप घर बैठे ही अपने वित्तीय काम पूरे कर सकते हैं।

Gold Rate after Diwali: दिवाली के अगले दिन भी फीका पड़ा गोल्ड, चेक करें देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।