कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में जहां कई बड़े बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits - FD) के साथ साथ सेविंग अकाउंट में ब्याज दरों में कटौती कर दी है। वहां प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट में 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। कई छोटे बैंक सेविंग अकाउंट पर 6 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। कुछ बैंक 7 फीसदी तक भी ब्याज दर दे रहे हैं। बता दें कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस को बनाए रखना जरूरी है। अगर इसको मेंटेन नहीं कर पाए जो जुर्माना भरना पड़ सकता है।

IDFC First Bank के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

IDFC फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये के जमा पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 1 जनवरी 2021 से लागू हैं। इसके पहले 6 फीसदी ब्याज दर दे रहा था।

बंधन बैंक

बंधन बैंक सेविंग अकाउंट पर 6 फीसदी तक ब्याज का ऑफर कर रहा है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank 1 लाख के जमा पर 4 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के बैलेंस पर बैंक सेविंग अकाउंट में 5 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि 10 लाख रुपये से ऊपर के बैलेंस पर बैंक 6 फीसदी ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष समॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) सेविंग अकाउंट पर 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 अगस्त 2020 से लागू हैं। बैंक 1 लाख रुपये के बैलेंस पर 5 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 लाख से 25 रुपये के बैलेंस पर 6 फीसदी और 25 लाख से ऊपर के बैलेंस पर बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।

AU Small Finance Bank

AU Small Finance Bank बैंक में सेविगं अकाउंट में 1 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 4 फीसदी ब्याज मिल रही है। बैंक 1 लाख रुपये से ज्यादा और 5 लाख रुपये से कम पर 5 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसी तरह 5 लाख से 10 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 6 फीसदी ब्याज का ऑफर कर रहा है। वहीं 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये के बैलेंस पर बैंक 7 फीसदी ब्याज दे रहा है।

ये सभी ब्याज दरें पब्लिक सेक्टर के बैंक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक (Axis Bank) से ज्यादा हैं।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।