7th Pay Commission: उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 पर्सेंट बढ़ाया

उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने एंप्लॉयीज का महंगाई भत्ता (DA) 42 पर्सेंट से बढ़ाकर 46 पर्सेंट कर दिया है। राज्य सरकार ने इस सिलसिले में एक आदेश जारी किया है। महंगाई भत्ता की नई दरें 1 जुलाई, 2023 से लागू होंगी और लाभार्थियों को बकाया राशि का भुगतान कैश में किया जाएगा

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 2:53 PM
खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते (DA) में 4 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

7th Pay Commission: उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने एंप्लॉयीज का महंगाई भत्ता (DA) 42 पर्सेंट से बढ़ाकर 46 पर्सेंट कर दिया है। राज्य सरकार ने इस सिलसिले में एक आदेश जारी किया है। महंगाई भत्ता की नई दरें 1 जुलाई, 2023 से लागू होंगी और लाभार्थियों को बकाया राशि का भुगतान कैश में किया जाएगा। इसके अलावा, 1 जनवरी 2024 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता हर महीने उनकी सैलरी में दिया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार का यह आदेश राज्य सरकार के सभी रेगुलेटर एंप्लॉयीज और सभी सरकारी शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारियों पर लागू होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में कितनी बढ़ोतरी मुमकिन?


खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते (DA) में 4 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बारे में ऐलान मार्च 2024 में किया जा सकता है। AICPI इंडेक्स 139.1 पर्सेंट तक बढ़ गया है। अगर सरकार महंगाई भत्ते में 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी करती है, तो महंगाई भत्ता बढ़कर 50 पर्सेंट हो सकता है।

केंद्र सरकार ने पिछली साल अक्टूबर में भी महंगाई भत्ता 4 पर्सेंट बढ़ाया था, जिसके बाद केंद्र सरकार का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 पर्सेंट हो गया था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से लागू हुई थी। सरकार कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ महंगाई भत्ते का भी भुगतान करती है, ताकि इकोनॉमी में कीमतों में बढ़ोतरी की भरपाई कर्मचारियों को की जा सके। पेंशनभोगियों को भी महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने पर पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़ जाती है। महंगाई भत्ते का भुगतान बेसिक सैलरी के हिसाब से किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।