7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी से बढ़ेगा, होली से पहले सैलरी में होगा बंपर इजाफा

7th Pay Commission: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को बहुत जल्द केंद्र सरकार से नए साल का तोहफा मिल सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) के पहले राउंड की बढ़ोतरी मार्च महीने में हो सकती है। पिछले साल 2022 में भी सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ता बढ़ाया था जिसे 1 जनवरी से लागू माना गया था

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 11:30 AM
7th Pay Commission: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को बहुत जल्द केंद्र सरकार से नए साल का तोहफा मिल सकता है।

7th Pay Commission: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को बहुत जल्द केंद्र सरकार से नए साल का तोहफा मिल सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) के पहले राउंड की बढ़ोतरी मार्च महीने में हो सकती है। पिछले साल 2022 में भी सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ता बढ़ाया था जिसे 1 जनवरी से लागू माना गया था। ऐसी उम्मीद है कि सरकार इस बार भी मार्च में महंगाई भत्ता बढ़ाएगी।

होली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) साल में 2 बार रिवाइज करती है। पहली बार सरकार 1 जनवरी और फिर 1 जुलाई कि डीए रिवाइज करती है। DA और DR में बढ़ोतरी से लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। ऐसा माना जा रहा है और अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो सरकार होली से पहले DA बढ़ाने की घोषणा कर सकता है। ये बढ़ोतरी मार्च में की जाएगी लेकिन जनवरी महीने से लागू मानी जाएगी।


ये राज्य बढ़ा चुके हैं DA

केंद्र सरकार के पिछले साल दिवाली के आसपास अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा जैसे कई राज्यों ने तब से लेकर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। अभी हाल में ओडिशा, त्रिपुरा और तमिलनाडु सरकार ने भी डीए में बढ़ोतरी की है।

महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है DA

डीए कर्माचारियों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है। ये महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को और महंगाई राहत यानी DR पेंशनर्स को दिया जाता है। DA का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी पर कुछ फीसदी के जरिये तय किया जाता है अभी 38 फीसदी डीए है तो आपका डीए बेसिक सैलरी का 38 फीसदी होगा।

 

महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए

DA का कैलकुलेशन {(पिछले 12 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष -2001 =100) का औसत -115.76)/115.76} x 100 के रूप में की जाती है।

महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन – केंद्रीय पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए

डीए की गणना {(पिछले 3 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष -2001 =100) का औसत -126.33)/126.33} x 100 के रूप में की जाती है।

कल बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, जानें आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।