Get App

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में मिल सकती है डबल खुशी, बढ़े DA के साथ मिलेगा प्रमोशन!

सितंबर महीने में बढ़े DA के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2021 पर 1:01 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में मिल सकती है डबल खुशी, बढ़े DA के साथ मिलेगा प्रमोशन!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़े DA को लेकर इंतजार अभी और बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों का DA जुलाई के वेतन में आना मुश्किल है और यह सितंबर के वेतन के साथ आ सकता है। DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों इस बारे में पत्र जारी किया है।

DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग 26 जून को हुई थी जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया। पहले यह बैठक मई में होनी थी लेकिन देश में कोरोना (Covid-19 pandemic) के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया।

DA के साथ मिल सकता है प्रमोशन

सितंबर महीने में बढ़े DA के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। जून महीने में में सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भरने के बाद उनका अधिकारियों के स्तर पर रिव्यू किया गया है। इसके बाद फाइल आगे बढ़ाई गई। प्रमोशन के साथ-साथ, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किया जाएगा। इसके लिए EPFO ने भी तैयारी भी शुरू कर दी है।

तीन किस्तें हैं पेंडिंग


नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संस्था है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ। कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर पेंडिंग है।


कोरोना के कारण नहीं मिली किस्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें