7th Pay Commission DA Hike: जनवरी 2023 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी के बाद सरकार इस साल जुलाई में फिर से महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार साल मे 2 बाद DA और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा करती है। महंगाई डेटा के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी करती है। सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाती है। सरकार ने डीए में बढ़ोतरी के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी रिवाइज किया गया है। लेबर मिनिस्ट्री ने महंगाई भत्ता (DA) की कैलकुलेशन के लिए डीए के फॉर्मूले में हाल में रिवीजन किया है।
लेबर मिनिस्ट्री ने वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरिज जारी की है। इसे डब्ल्यूआरआई- वेज रेट इंडेक्स (WRI-Wage Rate Index) कहा जाता है। मंत्रालय के अनुसार नई डब्ल्यूआरआई सीरिज का बेस ईयर 2016 = 100 है। जबकि, पुरानी सीरिज में बेस ईयर 1963-65 था।
अब इस तरीके से होता है DA कैलकुलेट
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में रिवीजन के लिए एक खास फॉर्मूले को रिवाइज किया है। अब ये है नया फॉर्मूला।
डीए प्रतिशत के कैलकुलेशन के लिए: ((पिछले 12 महीनों के लिए AICPI का औसत (बेस ईयर 2001=100) -115.76)/115.76)x100
केंद्रीय पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला थोड़ा अलग है: ((पिछले 3 महीनों के लिए AICPIका औसत (बेस ईयर 2001=100) -126.33)/126.33)x100
महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में हालिया 4% बढ़ोतरी के बाद लगभग 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी घर ले जाने वाली सैलरी बढ़ जाती है।
उदाहरण के लिए लगभग 42,000 रुपये के मासिक वेतन और लगभग 25,500 रुपये के बेसिक वेतन वाले कर्मचारी को हाल ही में 4% बढ़ोतरी से पहले डीए के रूप में 9,690 रुपये मिलते होंगे। नई डीए बढ़ोतरी के साथ यह पैसा बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगा। यानी, टेक होम सैलरी 1,020 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।