7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के पात्र सदस्यों के लिए छुट्टियों के नियमों में रिवीजन किया है। इसके तहत अब ये कर्मचारी अपने पूरे करियर के दौरान दो साल की पेड लीव (Paid Leave) पर जा सकते हैं। यह छुट्टी दो बड़े बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम 2 साल के लिए सरकार दे रही है।
