7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खाते में आएंगे 20 हजार रुपये, DA बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट

7th Pay Commission: नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 12:25 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खाते में आएंगे 20 हजार रुपये, DA बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट

7th Pay Commission: नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 होगा तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है।

महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। साथ ही दिसंबर 2021 के आखिर में केंद्र सरकार के कुछ विभागों में कर्मचारियों प्रमोशन भी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।


सरकार बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के DA का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर की जाती है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।