7th Pay Commission DA Hike: सरकार ने एकबार फिर महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण सरकार इस साल जुलाई में फिर महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार हर साल आमतौर पर दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता रिवाइज करती है। यानी, अब DA में अगली बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी। सरकारी ने अभी हाल में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है जिसे 1 जनवरी से लागू माना गया है।
फरवरी में गिरावट के बाद मार्च में बढ़ा AICPI डेटा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए का कैलकुलेशन CPI-IW इंडेक्स के आधार पर किया जाता है। श्रम मंत्रालय की एक ब्रांच लेबर ब्यूरो हर महीने CPI-IW डेटा जारी करती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन इन इंडेक्स के आधार पर एक तय फॉर्मूला से की जाती है। इस बार मार्च का AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 28 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। इस डेटा में इस बार फिर बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में ये गिरा था लेकिन मार्च और अप्रैल में यह फिर बढ़ गया। इस कारण उम्मीद है कि 1 जुलाई से महंगाई भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ जाएगा।
कर्मचारियों का DA बढ़कर होता इतना
आपको बता दें कि जब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। ऐसी उम्मीद है कि कर्मचारियों के डीए में फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। ये बढ़ोतरी का ऐलान सरकार सितंबर अक्टूबर तक करेगी लेकिन इसे 1 जुलाई से लागू माना जाएगा।
अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसके वेतन में 720 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी कर्मचारियों के वेतन में सालाना 8,640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। जिन कर्मचारियों की बेसिक 56900 रुपये महीना हुआ, तो सैलरी में 2,276 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे। अगर पिछला ट्रेंड देखें तो पिछले 2 बार से सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है और जुलाई महीने में सरकार एक बार फिर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।