7th Pay Commission: खराब मौसम के कारण सब्जियां महंगी हुई, जिसका असर महंगाई दर पर भी नजर आया। महंगाई बढ़ने से सरकार पर महंगाई भत्ता बढ़ाने का दबाव बढ़ने लगा है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाकर 45 प्रतिशत करने की उम्मीद है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा जल्द होने की संभावना है, जो 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।
दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। डीए में बढ़ोतरी की मात्रा श्रम विभाग के जारी एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है, जो हर महीने जारी होती है। लेकिन डीए के लिए हर 6 महीने में डेटा की समीक्षा की जाती है। इस डेटा के आधार पर पहली बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी जुलाई में होती है।
जून तक के आंकड़े जारी होने के बाद DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से दिवाली के बीच कभी भी डीए की नई दरों का ऐलान कर सकता है फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का DA 42% है, जो जनवरी से जून 2023 तक लागू है। अगला DA जुलाई से दिसंबर 2023 के लिए लागू होना है। यह साल की दूसरी बढ़ोतरी होगी।
सितंबर में बढ़ सकता है DA
उम्मीद है कि सितंबर में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में 2 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इससे 1 करोड़ कर्मचारी-पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे पहले मार्च 2023 में डीए बढ़ाकर 42 फीसदी किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। कर्मचारी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन डीए में बढ़ोतरी 3 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठती है। सरकार दशमलव में DA नहीं बढ़ाएगी। इससे DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।