7th Pay Commission: शाम को केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, कितनी बढ़ेगी सैलरी, आज चल जाएगा पता

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही गई। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज 30 जून की शाम को उनके लिए सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 5:08 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही गई।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही गई। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज 30 जून की शाम को उनके लिए सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी। दरअसल, आज शाम को AICPI इंडेक्स के आंकड़े आने वाले हैं। ये आंकड़े मई महीने के सीपीआई के होंगे। इससे पता चल जाएगा कि जुलाई में डीए हाइक (DA Hike) कितना हो सकता है। कर्मचारियों के लिए यह घोषणा जुलाई 2023 में की जाएगी।

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आए AICPI रुझान से साफ है कि महंगाई भत्ते में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। जुलाई 2023 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय है। आने वाले महीनों में कर्मचारियों को 42 नहीं बल्कि 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल सकता है। दरअसल, जुलाई 2023 के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए मई महीने के सूचकांक नंबर आज जारी किए जाएंगे। इसके बाद साफ हो जाएगा कि DA का स्कोर कितना बढ़ेगा यानी डीए में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी। पिछले महीने AICPI इंडेक्स में 0.72 अंकों की बढ़त हुई थी।


AICPI इंडेक्स के आधार पर ही DA बढ़ोतरी का होगा फैसला

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर तय होता है। ये नंबर हर महीने के अंत में जारी किए जाता हैं। इसके आधार पर पता चलता है कि अगले 6 महीने में होने वाले रिवीजन तक DA स्कोर कितना पहुंच गया है। अप्रैल महीने तक के आंकड़े आ गये हैं। इसमें CPI(IW)BY2001=100 मार्च के 133.3 के मुकाबले अप्रैल में 134.02 रहा। इसमें 0.72 अंकों का बड़ा उछाल आया है।

कहां पहुंचा डीए स्कोर?

7वें वेतन आयोग के तहत लेबर ब्यूरो ने 4 महीने के लिए AICPI नंबर जारी कर दिए हैं। अप्रैल में सूचकांक संख्या 134.02 थी। इस आधार पर DA स्कोर 45.04 फीसदी पर पहुंच गया है। जनवरी में DA स्कोर 43.08 फीसदी, फरवरी में 43.79 फीसदी और मार्च में 44.46 फीसदी था। अब मई के आंकड़े जारी होंगे। अगर इंडेक्स नहीं बढ़ता है तो भी डीए स्कोर 45.45 फीसदी तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह होगा कि जुलाई में जून के आंकड़े जारी होने तक डीए स्कोर 45.50 फीसदी से ऊपर हो जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी 46 फीसदी तक हो सकती है। होगी।

Sensex-Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निवेशकों ने कमाए 2.37 लाख करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।