7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, एक बार फिर बढ़ाया महंगाई भत्ता

7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 7:32 PM
सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 3.8 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।

7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5% बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 3.8 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में 5% की बढ़ोतरी से डीए 28% से बढ़कर 33 फीसदी हो गया है।

राज्य सरकार ने बढ़ाया डीए

वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर 2022 से कैश में पेमेंट किया जाएगा। महंगाई भत्ते में की गई ये बढ़ोतरी यूजीसी, एआईसीटीई और इमरजेंसी से वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। ये बढ़ा हुआ डीए 1 अक्टूबर से लागू माना जाएगा।


राज्य में अगस्त में बढ़ाया गया था डीए

सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छठवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त महीने में कर्मचरियों का डीए 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया था।

इस राज्य सरकार ने भी बढ़ाया डीए 

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। यही नहीं राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) भी बढ़ा दिया है। ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

मोदी सरकार ने बढ़ाया डीए

केंद्र सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर को केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ा दिया। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की दिवाली पहले ही मना दी है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।