7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी राहत, CEA क्लेम को बनाया आसान

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण केंद्र सरकार ने चिल्ड्रेन एजुकेशन अलॉउंस (CEA) क्लेम को सेल्फ सर्टिफाइड कर दिया है

अपडेटेड Jul 07, 2021 पर 4:24 PM

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण केंद्र सरकार ने चिल्ड्रेन एजुकेशन अलॉउंस (CEA) क्लेम को सेल्फ सर्टिफाइड कर दिया है। सरकार के इस फैसले से 25 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। लॉकडाउन के कारण कर्मचारी CEA के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे थे। इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (DoPT) ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है।

CEA को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों का कहना था कि मौजूदा कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण स्कूलों ने बच्चों के रिजल्ट, रिपोर्ट कार्ड पेरेंट्स को नहीं भेजे हैं। उन्हें SMS या ईमेल पर रिजल्ट नहीं मिला है और फीस भी ऑनलाइन जमा की गई है। इसके कारण पेरेंट्स को CEA क्लेम करने में परेशानी हो रही है।

DoPT ने इस बारे में ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर केंद्रीय कर्मचारियों को राहत दी है। ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि इम मामले पर गौर किया गया है। इसमें पैरा 2(b) में राहत दी गई है। CEA में सेल्फ सर्टिफिकेशन की इजाजत दी गई है। ये अकाडमिक सेशन मार्च 2020 से मार्च 2021 के लिए मान्य होगा। CEA के दावे संबंधित कर्मचारियों से स्व-प्रमाणन (Self Certified) और निर्धारित तरीकों के अलावा परिणाम/रिपोर्ट कार्ड/शुल्क भुगतान के ई-मेल/एसएमएस के प्रिंटआउट के माध्यम से किए जा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।