DA Arear Calculator: पिछले महीने मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। सरकार ने ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू की है। यानी, कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी 2 महीने का एरियर भी मिलेगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनरों के लिए डीआर को बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है।
इन कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 69.76 लाख पेंशनभोगियों और सरकार के करीब 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मदद मिलेगी। केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए बढ़ोतरी के बाद अपने बेसिक वेतन और ग्रेड के अनुसार अपने वेतन में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन कर सकते हैं।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी : 42% का कैलकुलेशन
4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कुल DA बढ़कर 42% हो गया है। अगर अधिकतम सैलरी लिमिट 56,900 रुपये पर महंगाई भत्ते को कैलकुलेट किया जाए तो सालाना महंगाई भत्ता 2,86,776 रुपये होगा। इस पे ग्रेड में आने वालों को डीए के तौर पर मौजूदा रेट से 2,276 रुपये ज्यादा पैसा मिलेगा। इस डीए बढ़ोतरी की घोषणा के साथ उनके हर महीने का डीए बढ़कर 23,898 रुपये हो जाएगा।
साल में 2 बार बढ़ता है DA
इससे पहले डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। केंद्र ने ऑल इंडिया के 12 मासिक औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर डीए को चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया था।