Britannia Dividend 2023: मुनाफा बांट रही ब्रिटानिया, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा 72 रुपये का डिविडेंड, यह रिकॉर्ड डेट हुई है फिक्स

Britannia Dividend 2023: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) ने 72 रुपये के तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इसे बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई है। जानिए कंपनी किस मुनाफे को डिविडेंड के रूप में बांट रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट क्या फिक्स किया गया है और इसका शेयरों पर क्या असर है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 10:17 AM
Britannia दिसंबर 2022 तिमाही में फ्रेंच डेयरी सब्सिडियरी Bel SA में हिस्सेदारी की बिक्री से हुए मुनाफे को डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स को बांट रही है। इसकी बिक्री से कंपनी को 376 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Britannia Dividend 2023: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) के शेयरों में आज हल्की-फुल्की तेजी दिख रही है। हालांकि कंपनी ने शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 72 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचना दी है कि बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर के बदले निवेशकों को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 72 रुपये का डिविडेंड मिलेगा और यह फैसला मंगलवार की बोर्ड बैठक में लिया गया। इसके शेयर अभी 0.44 फीसदी के उछाल के साथ 4339.25 रुपये (Britannia Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं।

    क्या है रिकॉर्ड डेट

    ब्रिटानिया ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 13 अप्रैल 2023 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है।


    छंटनी की बजाय यह नीति अपनाई Zoho ने, अब तमिलनाडु के बाहर विस्तार की योजना, उत्तर प्रदेश में यहां होगी एंट्री

    किस मुनाफे को बांट रही है कंपनी

    माना जा रहा है कि Britannia दिसंबर 2022 तिमाही में फ्रेंच डेयरी सब्सिडियरी Bel SA में हिस्सेदारी की बिक्री से हुए मुनाफे को डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स को बांट रही है। इसकी बिक्री से कंपनी को 376 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने जॉइंट वेंचर फर्म में अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी जिस पर यह मुनाफा हुआ था। इसके चलते ब्रिटानिया का मुनाफा दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 151 फीसदी उछलकर 932 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    शानदार रही है Britannia की Dividend History

    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्रिटानिया ने प्रति शेयर 72 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके पहले मई 2022 में कंपनी ने 56.50 रुपये का डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को दिया था। इससे पहले मई 2021 में 62 रुपये का डिविडेंड मिला था। अगस्त 2020 में कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर के बदले 83 रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।