IT Stocks के दम पर बरसे ₹1 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex फ्लैट, Nifty ग्रीन

Sensex-Nifty closes flat: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए जोरदार रिकवरी की और सेंसेक्स-निफ्टी लगभग फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए। आईटी सेक्टर से आज मार्केट को शानदार सपोर्ट मिला और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि मार्केट की ओवरऑल स्थिति

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 4:09 PM
Sensex-Nifty closes flat: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी आज फ्लैट लेकिन ग्रीन जोन में बंद हुए।

Sensex-Nifty closes flat: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य हमले शुरू होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता ने शुरुआती कारोबार में आज मार्केट में हाहाकार मचा दिया। हालांकि फिर निचले स्तर पर जोरदार रिकवरी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते मजबूत सेंटिमेंट ने मार्केट को सपोर्ट किया और निचले स्तर से सेंसेक्स इंट्रा-डे में 900 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हुआ और निफ्टी भी उछलकर 24250 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक लौटी और आधे फीसदी से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 लगभग फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए।

सेक्टरवाइज आज मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट आईटी सेक्टर से मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स आज शुरुआती कारोबार में बिकवाली की आंधी में भी आधे फीसदी से अधिक मजबूत था और दिन के आखिरी में यह 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर की रौनक ने एफएमसीजी और मेटल सेक्टर की गिरावट को संभाल लिया। निफ्टी एफएमसीजी आज 1% से अधिक तो निफ्टी मेटल आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की तेजी आई है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 47.01 प्वाइंट्स यानी 0.06% के मामूली उछाल के साथ 77,616.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.10 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की बढ़त के साथ 24,211.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 711.96 प्वाइंट्स टूटकर 76,857.43 तक आया था जिससे यह 931.86 प्वाइंट्स रिकवर होकर 77,789.29 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 206.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,000.20 तक आया था जिससे 259.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,259.80 तक पहुंच गया।


₹1.09 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,81,30,322.70 करोड़ था। आज यानी 13 जुलाई 2026 को यह घटकर ₹4,82,40,261.45 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,09,938.749 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 12 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 12 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टीसीएस, एचसीएल टेक और इंफोसिस में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज टाटा स्टील, जोमैटो की एटर्नल और इंडिगो में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 17

185 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4592 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2335 शेयर आज मजबूत हुए तो 2068 में गिरावट रही जबकि 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 185 शेयर एक साल के हाई और 78 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।