Engineers India Share: सरकारी कंपनी के शेयर में 7% की तेजी, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक

Engineers India Share: सरकारी कंपनी Engineers India के शेयर में 7% से ज्यादा तेजी आई और स्टॉक 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। करीब ₹17,000 करोड़ की ऑर्डर बुक और FY27 में 10% रेवेन्यू ग्रोथ के लक्ष्य ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंजीनियर्स इंडिया ने FY27 में रेवेन्यू 10% बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

Engineers India Share: सरकारी 4कंपनी Engineers India Ltd. (EIL) के शेयर में सोमवार, 21 सितंबर को 7% से ज्यादा की तेजी आई। यह ₹289.65 के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। आखिर में स्टॉक 7.26% की तेजी के साथ 285.70 रुपये पर बंद हुआ। 2026 में अब तक शेयर करीब 40% चढ़ चुका है।

तेजी की बड़ी वजह कंपनी का FY26 का रिकॉर्ड प्रदर्शन है। रेवेन्यू 27.1% बढ़कर ₹3,849 करोड़ और नेट प्रॉफिट 36.9% बढ़कर रिकॉर्ड ₹638 करोड़ रहा। FY26 के अंत में ऑर्डर बुक ₹15,109 करोड़ थी, जो अब बढ़कर करीब ₹17,000 करोड़ हो गई है।

FY27 में 10% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य


इंजीनियर्स इंडिया ने FY27 में रेवेन्यू 10% बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ऑपरेटिंग मार्जिन 14-16% के दायरे में रखने की योजना है। FY27 में अब तक ₹3,565 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं। इसमें ₹2,492 करोड़ घरेलू और ₹1,073 करोड़ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के हैं।

Engineers India अब ऑयल और गैस से आगे मेटल्स, न्यूक्लियर एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, फर्टिलाइजर और मैरीटाइम जैसे सेक्टर में भी विस्तार कर रही है। मजबूत ऑर्डर बुक और EPC प्रोजेक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी को कंपनी आगे की ग्रोथ के लिए अहम मान रही है।

Q1 में रेवेन्यू घटा, मुनाफा बढ़ा

FY27 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 6.6% घटकर ₹800.9 करोड़ रहा। इसके बावजूद कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 141% बढ़कर ₹157.9 करोड़ पहुंच गया।

तिमाही में कंसल्टेंसी बिजनेस का प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि कुछ EPC प्रोजेक्ट पूरे होने की वजह से इस सेगमेंट की रफ्तार अस्थायी रूप से धीमी रही। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में EPC एग्जीक्यूशन बढ़ने से रेवेन्यू मिक्स फिर सामान्य होगा।

इंटरनेशनल बिजनेस पर भी नजर

पश्चिम एशिया में तनाव का असर इंटरनेशनल बिजनेस पर पड़ा, लेकिन अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को इस क्षेत्र से करीब ₹500 करोड़ के ऑर्डर मिले। सऊदी अरामको और ADNOC जैसे ग्राहकों से जुड़े पाइपलाइन, टर्मिनल और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कंपनी को आगे भी मौके दिख रहे हैं।

FY26 में कंपनी का इंटरनेशनल ऑर्डर इनफ्लो रिकॉर्ड ₹4,929 करोड़ रहा।

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 22 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।