HCL Tech Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले शेयर में 5% की तेजी, कंपनी दे सकती है डिविडेंड का तोहफा

HCL Technologies Share Price: रेवेन्यू और मुनाफे, दोनों में पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड के तौर पर 24 रुपये प्रति शेयर का अमाउंट दिया था। डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया गया

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HCL Tech का मार्केट कैप बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

IT कंपनी HCL टेक्नोलोजिज आज, 13 जुलाई को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। इस दौरान कंपनी का बोर्ड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी मोहर लगा सकता है। तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी के शेयर में तेजी है। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 6.4 प्रतिशत तक उछलकर 1237.15 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 1221 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

निवेशक HCL Tech की कमाई पर अपडेट के साथ-साथ डिमांड की स्थिति, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग और वित्त वर्ष 2027 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस पर मैनेजमेंट की टिप्पणी का भी इंतजार कर रहे हैं। CNBC-TV18 के एनालिस्ट्स के एक पोल के अनुसार, HCL टेक के रेवेन्यू और मुनाफे, दोनों में पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। EBIT मार्जिन भी पिछली तिमाही के 16.5% से बढ़कर 16.8% होने का अनुमान है।

पहले अंतरिम डिविडेंड के तौर पर दिया था ₹24 का अमाउंट


HCL Technologies ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड के तौर पर 24 रुपये प्रति शेयर का अमाउंट दिया था। डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया गया। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। इस अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को की गई थी। शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

Bajaj Consumer Care Q1 Results: मुनाफे में 85% का बंपर उछाल, रेवेन्यू 25% बढ़ा; फिर भी शेयर गिरा

मार्च तिमाही में कैसे रहे थे नतीजे

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान HCL Tech का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.20 प्रतिशत बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 12.34 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये रहा था। कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर रेवेन्यू 3.3 प्रतिशत घटा था। वित्त वर्ष 2026 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में रेवेन्यू 3.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।