DA Hike 2025 : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली (Holi 2025) से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। सकती है। माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते यानी DA में इजाफे की घोषणा कर सकती है। हालांकि, इस घोषणा से सारे कर्मचारी खुश ना हों। 7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से। 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में हो सकती है। बता दें कि इस साल होली 14 मार्च 2025 को है।
कर्मचारी यूनियन की उम्मीदों के मुताबिक, केंद्र सरकार मार्च 2025 में होली के आसपास कर्मचारियों के लिए 3-4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। अगर हम इस बढ़ोतरी की बात करें, तो एंट्री-लेवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जिनका मूल वेतन करीब 18,000 रुपये प्रति माह है, का वेतन 1 जनवरी 2025 से 540-720 रुपये प्रति माह तक बढ़ सकता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी का वेतन 30,000 रुपये प्रति माह है और उसका मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो उसे वर्तमान में 9,000 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलते हैं, जो मूल वेतन का 50 प्रतिशत होता है। अगर 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारी को अब 9,540 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे, यानी 540 रुपये की बढ़ोतरी। वहीं अगर 4 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारी को 9,720 रुपये मिलेंगे।
पिछले साल कितनी बढ़ोतरी हुई थी?
इस तरह, अगर किसी का वेतन 30,000 रुपये है और मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो उसके वेतन में हर महीने 540-720 रुपये की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से लागू होने वाले CPI-IW के आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है, जिससे 7वें वेतन आयोग के तहत यह 55.98 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) मिलता है। इन दोनों का बढ़ोतरी साल में दो बार होती है - जनवरी और जुलाई। वर्तमान में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता पा रहे हैं।