7th Pay Commission DA Hike: बस कुछ दिन और! मोदी सरकार करेगी 4% DA बढ़ाने का ऐलान

7th Pay Commission Latest Update: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) की बढ़ोतरी के बारे में होली के बाद जल्द घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार होली के बाद लाखों कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 5:18 PM
7th Pay Commission Latest Update: अभी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है।

7th Pay Commission Latest Update: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) की बढ़ोतरी के बारे में होली के बाद जल्द घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार होली के बाद लाखों कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सरकार इस बार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है। कल होली है, इसके बाद उम्मीद है कि सरकार सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देगी।

साल में 2 बार बढ़ती है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को एक साल में 2 बार रिवाइज किया जाता है। ये 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू माना जाता है। सरकार डीए को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है। यानी डीए में कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे लाखों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। केंद्र सरकार अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 मासिक औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर डीए को चार प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया था।


सैलरी में होगा इतना इजाफा

अभी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है। मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलरी लेवल 1 पे स्केल के तहत 18,000 रुपये महीना है 38 फीसदी डीए के हिसाब से कर्मचारियों को अभी 6,840 रुपये डीए मिल रहे होंगे। अगर इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। 18,000 रुपये महीना है तो आपका डीए बढ़ाकर 7,560 रुपये आएगा। आपके डीए में कुल 720 रुपये महीने का इजाफा होगा।

EV की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने से पहले तलाशना होगा चीन का विकल्प, नहीं तो दूर रह जाएगा E-Mobility का लक्ष्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।