7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 2 बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी में होगा सीधे 8,000 रुपये का इजाफा

7th Pay Commission: केद्रीय कर्मचारियों के लिए दो बड़ी खुशखबरी आई है। उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को इस मोर्चे पर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 5:20 PM
7th Pay Commission: केद्रीय कर्मचारियों के लिए दो बड़ी खुशखबरी आई है।

7th Pay Commission: केद्रीय कर्मचारियों के लिए दो बड़ी खुशखबरी आई है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को इस मोर्चे पर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ये दोनों खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने जुलाई में मिल सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा अगले महीने तक की जा सकती है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो फिटमेंट फैक्टर और बढ़ जाएगा। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये प्रति माह हो जाएगा।


फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे कर्मचारी 3.68 गुना

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग को देखते हुए सरकार जल्द ही इस पर बड़ा ऐलान कर सकती है. केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इस मांग को मान लेती है तो वेतन में जबरदस्त इजाफा होगा।

महंगाई भत्ते में होगी 4 फीसदी की बढ़ोतरी

महंगाई के मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी उनका डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के दो फायदे मिलने की उम्मीद है। यानी, डीए बढ़ेगा साथ ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से बेसिक सैलरी में इजाफा हो जाएगा।

इन राज्य सरकारों ने बढ़ाया डीए

ओडिशा सरकार ने पिछले दिनों अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। इसे जनवरी 2023 से लागू किया गया है। इससे राज्य सरकार के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। ओडिशा के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सरकार ने भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है।

SoftBank ओपन मार्केट में Paytm और Zomato के कुछ स्टॉक्स बेचेगी, जानिए जापानी कंपनी का पूरा प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।