7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) बढ़ाने के बाद अब इस राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी असम सरकार (Assam Government) ने की है। असम राज्य में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत अब 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया गया है। यही नहीं, असम राज्य के पेंशनर्स का महंगाई राहत भी बढ़ा दिया गया है।
असम कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि उनकी सरकार कर्मचारियों का भी ध्यान रखती है। उन्हें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने कर्मचारियों डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
केंद सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर बेसिक सैलरी का 42 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस कदम से लगभग 4.8 मिलियन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 6.9 मिलियन पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह फैसला 1 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। सरकार की इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को मार्च के वेतन में 2 महीने जनवरी और फरवरी का DA एरियर भी मिलेगा। इससे पहले कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता था।
सरकार साल में 2 बार बढ़ाती है DA
सरकार ने पिछले साल सितंबर में सरकार ने डीए और डीआर को 4 फीसदी बढ़ाकर बेसिक सैलरी का 38 फीसदी कर दिया था। सरकार सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशों के आधार पर डीए में बढ़ोतरी करती है। कोविड महामारी के समयको छोड़कर जब केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को DA और DR की तीन इन्स्टॉलमेंट पर रोक लगा दी थी। उसके बाद से सरकार लगातार साल में 2 बार DA और DR बढ़ा रही है।