7th Pay Commission: क्या सरकार नवरात्रि पर बढ़ाएगी DA? कर्मचारी कर रहे हैं लंबे समय से इंतजार

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे थे कि सरकार गणेश चतुर्थी के समय डीए बढ़ाने का ऐलान करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो सरकार ने ज्यादातर दिवाली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान करती आई है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 5:52 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे थे कि सरकार गणेश चतुर्थी के समय डीए बढ़ाने का ऐलान करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो सरकार ने ज्यादातर दिवाली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान करती आई है। इस बार भी उम्मीद है कि सरकार नवरात्रि के आसपास डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान जब भी करे लेकिन महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

इतना बढ़ सकता है डीए

इस बार डीए 3 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता हर महीने लेबर ब्यूरो के CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है। लेबर ब्यूरो लेबर मिनिस्ट्री के तहत आता है। ऑल इंडिया सीपीआई-आईडब्ल्यू (All-India CPI-IW) जुलाई 2023 के लिए 3.3 अंक बढ़कर 139.7 हो गया है। अगर एक महीने में हुए बदलाव को देखें तो इसमें पिछले महीने की तुलना में 2.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।


दिवाली पर इतना बढ़ जाएगी सैलरी

3 प्रतिशत डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। अगर किसी की सैलरी 50,000 रुपये महीना है और उसका बेसिक वेतन 15,000 रुपये है। उन्हें अभी महंगाई भत्ते के रूप में 6,300 रुपये मिलते हैं, जो बेसिक सैलरी का 42 प्रतिशत है। अगर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर बढ़कर 6,750 रुपये प्रति माह हो जाएगा। ये पहले की तुलना में 450 रुपये बढ़ जाएगा।

साल में 2 बार बढ़ता है DA

डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दिया जाता है। DA और DR साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब इसके 3 फीसदी बढ़कर 45 फीसदी होने की उम्मीद है।

Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।