Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : आज बैंक, फार्मा और आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी हल्की खरीदारी रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी रही है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 10:02 PM
Market Outlook : कमजोर एशियाई और यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में आज एक सुस्त कारोबारी सत्र देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बाजार निगेटिव जोन में रहा

Market Outlook : 26 सितंबर का कारोबारी सत्र काफी उठापटक वाला रहा। कारोबार के अंत में बाजार सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 78.22 अंक या 0.12 फीसदी की कमजोरी लेकर 65,945.47 पर और निफ्टी 9.80 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19,664.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1791 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1756 शेयर गिरे हैं। जबकि 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी टॉप गेनर रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, सिप्ला, कोटक महिंद्रा बैंक और अदानी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर रहे।

अलग-अलग सेक्टर्स पर नजर डालें तो बैंक, फार्मा और आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी हल्की खरीदारी रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे टूट कर 83.23 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल के कारोबारी सत्र में ये 83.14 के स्तर पर बंद हुआ था।

27 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि कमजोर एशियाई और यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में आज एक सुस्त कारोबारी सत्र देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बाजार निगेटिव जोन में रहा। ट्रेडर्स ने अगले हफ्ते की आरबीआई पॉलिसी से पहले चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड जैसे बाहरी कारक भी मार्केट सेंटीमेंट को कमजोर करते दिखे।

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने एक इनसाइड बॉडी कैंडल बना लिया है ये शॉर्ट टर्म में बाजार के सीमित दायरे में घूमते रहने का संकेत है। डे ट्रेडर्स के लिए 19735 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 19620 पर सपोर्ट दिख रहा है। 19735 की बाधा पार करने पर निफ्टी 19780-19800 तक जा सकता है। वहीं 19620 के नीचे फिसले पर निफ्टी 19550-19520 तक गिर सकता है।

Maruti Suzuki के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, लेकिन ये हैं रिस्क

प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना है कि आज भारतीय शेयर की दिन की शुरुआत सपाट रही। कारोबार के अंत में निफ्टी 9.85 अंकों की गिरावट के साथ 19664.70 पर बंद हुआ। सेक्टरों में एफएमसीजी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उसके बाद ऑटो और मेटल की चाल भी अच्छी रही। दूसरी ओर मीडिया, पीएसयू बैंक और आईटी पर दबाव देखने को मिला। DOJI के बाद निफ्टी 50 इंडेक्स ने 19600-19,635 के अपने मजबूत सपोर्ट पर एक स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। अब रैली का दूसरा दौर शुरू होने के लिए निफ्टी का 19790 के ऊपर मजबूती से बंद होना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।