7th Pay Commission: भले ही केंद्र सरकार नवरात्रि और दिवाली के बीच अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना महंगाई भत्ता (Dearness Allowance -DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पहले 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। सरकार जब भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करे लेकिन इसे 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। यानी, अगर सरकार अक्टूबर में डीए बढ़ने का ऐलान करती है तो तीन महीने का डीए एरियर (DA Arear) अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है।
