7th Pay Commission DA Hike: जानें डीए बढ़ने से कितनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, ये है पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी काफी समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार साल में 2 बार डीए बढ़ाती है। अब सरकार जल्द डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू हो सकती है

अपडेटेड Sep 09, 2023 पर 12:24 PM
7th Pay Commission Update: सातवें वेतन आयोग के तहत जल्द बढ़ेगा डीए।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी काफी समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार साल में 2 बार डीए बढ़ाती है। अब सरकार जल्द डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू हो सकती है। इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। नई बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 45 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

3 फीसदी बढ़ेगा DA

मीडिया रिपोर्ट्स में आ रहा है कि डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर किसी की सैलरी 50,000 रुपये महीना है। उसमें उसकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है। उन्हें अभी 6,300 रुपये मिल रहे होंगे, जो उनकी बेसिक सैलरी के 42 फीसदी के बराबर है। अब 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,750 रुपये हर महीने महंगाई भत्ता मिलेगा। ये पहले से 450 रुपये अधिक होगा। यदि किसी का वेतन 50,000 रुपये महीना है और उसका बेसिक वेतन 15,000 रुपये है, तो उसका वेतन 450 रुपये हर महीने के हिसाब से बढ़ जाएगा।


सरकार करेगी जल्द ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। कर्मचारी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन डीए में बढ़ोतरी 3 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठती है। सरकार दशमलव में DA नहीं बढ़ाएगी। इससे DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

DA बढ़कर हो जाएगा 45%

जून तक के आंकड़े जारी होने के बाद DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से दिवाली के बीच कभी भी डीए की नई दरों का ऐलान कर सकता है फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का DA 42% है, जो जनवरी से जून 2023 तक लागू है। अगला DA जुलाई से दिसंबर 2023 के लिए लागू होना है। यह साल की दूसरी बढ़ोतरी होगी।

सितंबर में बढ़ सकता है DA

उम्मीद है कि सितंबर में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में 2 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इससे 1 करोड़ कर्मचारी-पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे पहले मार्च 2023 में डीए बढ़ाकर 42 फीसदी किया गया था।

Piramal Enterprises से ऐसे बनाएं मुनाफा, इस वित्त वर्ष 61% दे चुका है रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।