7th Pay Commission: कल मिलेगी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार करेगी DA बढ़ाने का ऐलान

7th Pay Commission DA Hike Latest Update: कल देश के केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। दरअसल, कल कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें डीए बढ़ाए जाने को लेकर फैसला हो सकता है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 7:03 PM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार कल कर सकती है डीए बढ़ाने का ऐलान।

7th Pay Commission DA Hike Latest Update: कल देश के केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। दरअसल, कल कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें डीए बढ़ाए जाने को लेकर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि होली के बाद सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। अब होली बीत चुकी है और कल कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें डीए बढ़ाए जाने की घोषणा की जा सकती है।

कल इतना बढ़ सकता है डीए

सरकार इस बार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि कल होने वाले कैबिनेट बैठक के बाद सरकार कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।


साल में 2 बार बढ़ता है सरकारी कर्मचारियों का डीए

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) एक साल में 2 बार रिवाइज किया जाता है। ये 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू माना जाता है। सरकार डीए को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है। डीए में इस बार 4 फीसदी बढ़ोतरी होगी। इससे लाखों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था।

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा

अभी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है। मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलरी लेवल 1 पे स्केल के तहत 18,000 रुपये महीना है 38 फीसदी डीए के हिसाब से कर्मचारियों को अभी 6,840 रुपये डीए मिल रहा होगा। अगर इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। 18,000 रुपये महीना है तो आपका डीए बढ़ाकर 7,560 रुपये आएगा। आपके डीए में हर महीने कुल 720 रुपये का इजाफा होगा।

F&O Manual: हायर स्ट्राइक प्राइस पर लें निफ्टी में कॉल्स, एनालिस्ट्स ने दी सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।