7th Pay Commission: DA बढ़ने को लेकर आया नया अपडेट, इस तारीख को सरकार बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी काफी समय से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब DA बढ़ने को लेकर एक नया अपडेट आया है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 11:13 AM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी काफी समय से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब DA बढ़ने को लेकर एक नया अपडेट आया है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। एक बार घोषित होने के बाद डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, पहले मीडिया रिपोर्ट में 3 प्रतिशत डीए बढ़ने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3 फीसदी से ज्यादा हो सकती है।

DA बढ़कर हो सकता है 46 फीसदी

इंडस्ट्रियल लेबर के लिए नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर DA कैलकुलेशन के फॉर्मूले के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच जाएगा।


इस तारीख को सरकार कर सकती है ऐलान

DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि मंहगाई राहत (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दी जाती है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है - जनवरी और जुलाई। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए, अगली डीए बढ़ोतरी 4 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

ये राज्य बढ़ा चुके हैं DA

हाल ही में,मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

सरकार डीए बढ़ोतरी पर कैसे निर्णय लेती है?

डीए और डीआर बढ़ोतरी जून 2022 को समाप्त होने वाले पीरियड के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को भत्तों में रिवीजन करती है। ज्यादातर सरकार ने डीए बढ़ाने की घोषणा मार्च और सितंबर-अक्टूबर में की है। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है।

ये है DA कैलकुलेट करने का फॉर्मूला

साल 2006 में केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR कैलकुलेशन के फॉर्मूले को रिवाइज किया था।

महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए AICPI (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -115.76)/115.76)x100

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए: महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 3 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -126.33)/126.33)x100

Niva Bupa Insurance में 20% हिस्सा बेचेगी True North, जानिए डील के बाद कितनी हो जाएगी Bupa की हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।