Niva Bupa Insurance में 20% हिस्सा बेचेगी True North, जानिए डील के बाद कितनी हो जाएगी Bupa की हिस्सेदारी

Niva Bupa एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें ब्रिटिश यूनाइटेड प्रोविडेंट एसोसिएशन (Bupa) और True North की हिस्सेदारी है। निवा बूपा इंडियन हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर्स में से एक है। 20 से ज्यादा बैंकों के साथ इसके समझौते हैं। इसके नेटवर्क में शामिल हॉस्पिटल्स की संख्या 10,000 से ज्यादा है। इस डील के होने के बाद Niva Bupa में Bupa की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 63 फीसदी हो जाएगी। यह इंडियन मार्केट में बूपा की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 10:12 AM
इस डील के लिए एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग है। यह ट्रू नॉर्थ और निवा बूपा दोनों की ही प्रतिनिधि है, जबकि Rothschild & Co इस डील में बूपा की एडवाइजर है।

ट्रू नॉर्थ (True North) ने 29 सितंबर को ऐलान किया कि वह Niva Bupa Insurance में 20 फीसदी हिस्सेदारी उसके ब्रिटिश पार्टनर Bupa को बेचेगी। यह डील करीब 27 अरब रुपये (32.5 करोड़ डॉलर) में होगी। इस कदम से Niva Bupa में Bupa की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। ट्रू नॉर्थ इंडिया की बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है। इंडिया की इंश्योरेंस इंडस्ट्री में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। इससे पहले खबर आई थी कि ट्रू नॉर्थ निवा बूपा इंश्योरेंस में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयार में है। यह डील 2 अरब डॉलर में होने का अनुमान लगाया गया था।

निवा बूपा में इन दो फर्मों की हिस्सेदारी

Niva Bupa एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें ब्रिटिश यूनाइटेड प्रोविडेंट एसोसिएशन (Bupa) और True North की हिस्सेदारी है। निवा बूपा इंडियन हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर्स में से एक है। 20 से ज्यादा बैंकों के साथ इसके समझौते हैं। इसके नेटवर्क में शामिल हॉस्पिटल्स की संख्या 10,000 से ज्यादा है।


यह भी पढ़ें : Wipro से इस्तीफा देकर Cognizant चले जतिन दलाल, संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

800 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में ट्रू नॉर्थ

ट्रू नॉर्थ करीब 800 करोड़ रुपये की प्राइमरी कैपिटल जुटाने के लिए फाइनेंशियल इनवेस्टर्स के एक कंसोर्शियम से बात कर रही है। इसमें Temasek, Motilal Oswal PE, Paragon Partners और SBI Life शामिल हैं। इस डील की आधिकारिक घोषणा आने वाले हफ्तों में हो सकती है। उधर, अगर निवा बूपा में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो उसमें ट्रू नॉर्थ की हिस्सेदारी घटकर 28 फीसदी रह जाएगी। इसमें फाइनेंशियल कंसोर्शियम इनवेस्टर्स की करीब 7 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है।

निवा बूपा में बूपा की हिस्सेदारी बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगी

इस डील के होने के बाद Niva Bupa में Bupa की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 63 फीसदी हो जाएगी। यह इंडियन मार्केट में बूपा की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है। निवा बूपा में ट्रू नॉर्थ की थोड़ी हिस्सेदारी बनी रहेगी। डील के बाद कंपनी में ट्रू नॉर्थ की कितनी हिस्सेदारी बच जाएगी, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इस बीच, ट्रू नॉर्थ एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में निवा बूपा का नेतृत्व करने की Bupa की क्षमता पर भरोसा जताया है। उसने भविष्य में इस कंपनी की लिस्टिंग (शेयर बाजार) के भी संकेत दिए हैं। इससे पता चलता है कि Bupa इंडियन हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

ट्रू नॉर्थ ने 2019 में निवा बूपा में खरीदी थी हिस्सेदारी

इस डील के लिए एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग है। यह ट्रू नॉर्थ और निवा बूपा दोनों की ही प्रतिनिधि है, जबकि Rothschild & Co इस डील में बूपा की एडवाइजर है। ट्रू नॉर्थ ने Niva Bupa में 2019 में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी। इसने यह हिस्सेदारी Max India से खरीदी थी। यह डील 10.01 अरब रुपये की वैल्यूएशन पर हुई थी। इसके बाद ट्रू नॉर्थ इंडियन हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की बड़ी कंपनी बन गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।