टॉप लेवल पर बड़ी हलचल, Axis Bank से तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स का इस्तीफा

Axis Bank News: अभी हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने ऐक्सिस बैंक के पुनीत शर्मा को अपना सीएफओ बनाया था। अब सामने आ रहा है कि ऐक्सिस बैंक के तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया है। जानिए अब किन एग्जीक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया है और इन्होंने ऐक्सिस बैंक में कौन-सी जिम्मेदारियां संभाली

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 2:27 PM
प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स कवरेज) अनिल अग्रवाल, डेट कैपिटल मार्केट टीम को लीड कर चुके विकास शिंदे और ग्रुप हेड (ट्रेडिंग) जिमी तावड़िया ने Axis Bank से इस्तीफा दिया है।

Axis Bank News: देश के डेट मार्केट में एंटिटीज को सबसे अधिक पैसे जुटाने में मदद करने वाले ऐक्सिस बैंक के तीन सीनियर एग्जेक्यूटिव्स इस्तीफा दे चुके हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। प्राइवेट सेक्टर में देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब प्राइवेट बैंकों में बड़े पैमाने पर फेरबदल हो रहा है। एक बात और ध्यान दें कि अभी हाल ही में प्राइवेट सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एक्सिस बैंक से पुनीत शर्मा को अपना सीएफओ नियुक्त किया है। इसके अलावा बंधन बैंक (Bandhan Bank) के सीएफओ राजीव मंत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Axis Bank में किन तीन लोगों ने दिया इस्तीफा

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स कवरेज) अनिल अग्रवाल, डेट कैपिटल मार्केट टीम को लीड कर चुके विकास शिंदे और ग्रुप हेड (ट्रेडिंग) जिमी तावड़िया ने एक्सिस बैंक से इस्तीफा दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब बैंक अपने कॉरपोरेट बैंकिंग और अन्य टीम में अहम पदों को फिर से ऑर्गेनाइज किया है। ब्लूमबर्ग की लीग टेबल के मुताबिक ऐक्सिस बैंक लगभग दो दशकों से भारत का टॉप रुपया बॉन्ड अरेंजर रहा है और इस साल अब तक रुपया लोन की लीग टेबल में भी पहले स्थान पर है।


तीनों के बारे में डिटेल्स

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक अनिल अग्रवाल दो दशकों से ऐक्सिस बैंक में हैं। उन्होंने सरकारी एंटिटीज, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स, और वित्तीय संस्थानों के साथ रणनीतिक संबंधों को संभाला है। विकास शिंदे भी लगभग दो दशकों से बैंक में थे और मुख्य रूप से डेट कैपिटल मार्केट टीम में काम करते थे, जबकि जिमी तवाडिया के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वर्ष 2019 में वह बैंक से जुड़े और उन्हें रेट्स और फॉरेक्स ट्रेडिंग में महारत है।

HDFC बैंक ने एक्सिस बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव पुनीत शर्मा को नियुक्त किया CFO, 1 दिसंबर से संभालेंगे कामकाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।