7th pay commission पर आया अपडेट! इस दिन हो जाएगा महंगाई भत्ता बढ़कर 50%, केंद्रीय कर्मचारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

7th pay commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाती है। अब जुलाई महीने में सरकार डीए में बढ़ोतरी करेगी

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 7:47 PM
कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है।

7th pay commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाती है। अब जुलाई महीने में सरकार डीए में बढ़ोतरी करेगी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है। अगर सरकार ऐसा फैसला करती है कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम सीधे 9000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

जुलाई में बढ़ेगी सैलरी

आपको बता दें कि सरकार ने मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू हो गई है। अब अगले महंगाई भत्ते की घोषणा जुलाई 2023 में होनी है। उम्मीद है कि अगली बढ़ोतरी भी 4 फीसदी होगी। हालांकि, मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि ये महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर सीधे 50 फीसदी हो सकता है।


सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी होना तय है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता आने वाले महीने में सैलरी में बढ़ोतरी कर सकता है।

50 फीसदी तक पहुंचने पर डीए शून्य हो जाएगा

महंगाई भत्ते का नियम ये है कि साल 2016 में जब सरकार ने 7वां वेतन आयोग लागू किया था तो उस वक्त महंगाई भत्ता शून्य कर दिया गया था। नियमों के मुताबिक जैसे ही महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा, उसे शून्य कर दिया जाएगा और 50 फीसदी के हिसाब से कर्मचारियों को भत्ते के तौर पर जो पैसा मिलेगा, वह बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा।

सैलरी में 9000 रुपये की बढ़ोतरी होगी

आपको बता दें कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसे 50 फीसदी डीए के 9000 रुपये मिलेंगे। लेकिन, डीए 50 फीसदी होने पर यह बेसिक वेतन में जुड़ जाएगा और फिर से महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा।

शेयरधारकों की बगावत रोकने के लिए Byju's ने नए निवेशकों से साधा संपर्क, 1 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।