7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने होली से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) दोनों में बढ़ोतरी करेगी। दरअसल, सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ा सकता है। तो क्या सरकार 20 मार्च को मंहगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
क्या इस तारीख को होगा ऐलान
सरकार 20 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका ऐलान कर सकती है। होली से पहले कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते पर फैसला हो सकता है। डीए को आम तौर पर साल में दो बार रिवाइज किया जाता है - जनवरी और जुलाई में। डीए बढ़ोतरी के बारे में घोषणा मार्च 2024 में होली से पहले होगी, तो मार्च की सैलरी बंपर आने वाली है।
मिलेगा 2 महीने का डीए एरियर
सरकार मार्च में होली से पहले डीए बढ़ा सकती है। सरकार के ऐसा करने पर मार्च की सैलरी में दो महीने का डीए एरियर भी आएगा। डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू मानी जाएगी। मार्च की सैलरी में जनवरी और फरवरी की दो महीने का डीए एरियर भी मिलेगा। अभी डीए 46 फीसदी की दर से मिलता है। मार्च में ये बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है।
DA बढ़ोतरी का कैलकुलेशन कैसे होता है?
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन लेबर ब्यूरो हर महीने जारी किए जाने वाले इंडस्ट्रियल लेबर के नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर किया जाती है। पिछली बार डीए को अक्टूबर 2023 में रिवाइज किया गया था, जब डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया था। 4% DA बढ़ोतरी के साथ कुल DA बढ़कर 50% हो जाएगा।
करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा
केंद्र सरकार के फैसले से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ। इससे पहले अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B स्तर के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस को सरकार की तरफ से मंजूरी दी गई थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए देश की महंगाई दर पर आधारित है। यदि महंगाई दर अधिक है, तो डीए में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।