Get App

7th Pay Commission DA Hike Update: क्या अगले हफ्ते सरकार डीए बढ़ाने का करेगी ऐलान! इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission DA Hike Update: सितंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए इंतजार काफी लंबा हो गया है लेकिन अब ये इंतजार बुधवार को खत्म हो सकता है। 27 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने को मंजूरी दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 11:42 AM
7th Pay Commission DA Hike Update: क्या अगले हफ्ते सरकार डीए बढ़ाने का करेगी ऐलान! इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
अगर सरकार 4 फीसदी DA बढ़ाती है तो महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा।

7th Pay Commission DA Hike Update: सितंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए इंतजार काफी लंबा हो गया है लेकिन अब ये इंतजार बुधवार को खत्म हो सकता है। 27 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने को मंजूरी दे सकता है। ऐसे में त्योहार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हाइक लेकर आएंगे। केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR ) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

साल में 2 बार बढ़ता है DA

महंगाई से लड़ने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। सरकारी डीए बढ़ाने का ऐलान जब भी करे लेकिन वह साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाता है। जब भी रिवाइज करने की घोषणा होती है उससे पहले के महीने का एरियर दिया जाता है। जैसे सरकार अगर सितंबर के अंत में डीए बढ़ाने का ऐलान करती है तो वह जुलाई से लागू माना जाएगा। तब सितंबर की सैलरी में जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिलेगा।

DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें