7th Pay Commission: सरकार जल्द कर सकती है महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, डीए बढ़कर हो जाएगा इतना

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो केंद्र सरकार इस महीने, सितंबर 2023 में डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू होगी

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 12:53 PM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो केंद्र सरकार इस महीने, सितंबर 2023 में डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। डीए (Dearness Allownace - DA) में ये बढ़ोतरी 3 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।

महंगाई भत्ता बढ़ने को लेकर आया ये अपडेट

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता हर महीने लेबर ब्यूरो के जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नये उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। लेबर ब्यूरो लेबर मिनिस्ट्री का एक विंग है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 3.3 अंक बढ़कर 139.7 हो गया। 1 महीने के प्रतिशत बदलाव पर पिछले महीने की तुलना में इसमें 2.42 प्रतिशत की बढ़ोतरही हुई है। एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।


साल में 2 बार बढ़ता है DA

डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है। अभी एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जहां केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए मिलता है, वहीं पेंशनर्स को डीआर दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है - जनवरी और जुलाई।

पिछली बार कब बढ़ाया गया था DA?

पिछली बार डीए में बढ़ोतरी मार्च 2023 में की गई थी और इसे 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई थी। अब महंगाई दर को देखते हुए त्योहारों से पहले डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में रिटेल महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, ऐसे में सरकार महंगाई भत्ते को 3% बढ़ाकर 45% कर सकती है। डीए में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

Zerodha के Nikhil Kamath करेंगे Nazara में 100 करोड़ का निवेश, इस भाव पर मिलेंगे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।