7th Pay Commission Latest Updates: कल का दिन देश के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद अहम रहने वाला है। दरअसल, कल कैबिनेट बैठक होने वाली है जिसमें महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर कैबिनेट की आखिरी मुहर लग सकती है। DA और DR के अलावा जुलाई और अगस्त 2 महीने के एरियर पर भी फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी में बंपर सैलरी आएगी।

कल कैबिनेट में होगा फैसला

कल यानी 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले 26 जून को कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में वित्त मंत्रालय और नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग हुई थी जिसमें सितंबर में DA देने की बात की गई है। कल कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।

तीन किस्तें हैं पेंडिंग

नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संस्था है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ। कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर पेंडिंग है।

कोरोना के कारण नहीं मिली किस्त

कोरोना के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को मिलने वाले डीए पर रोक लगाई गई थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 17% डीए मिलता है। वित्त मंत्रालय ने जून 2021 तक 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।